spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

उत्तराखंड शासन ने कर दिये कई आईएएस/पीसीएस के तबादले

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद): उत्तराखंड शासन ने कल देर रात्रि कई आईएएस/पीसीएस के तबादले कर दिये।

अपर मुख्य सचिव वित्त, जलागम, आवास आईएएस आनन्द बर्द्धन को अपर मुख्य सचिव कार्मिक एवं सतर्कता बनाया गया है।

प्रमुख सचिव शहरी विकास, वन आईएएस रमेश कुमार सुधांशु को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, राजस्व बनाया गया है।

सचिव मुख्यमंत्री आईएएस शैलेश बगोली को सचिव गृह एवं कारागार बनाया गया है।

सचिव पर्यटन, राजस्व सचिव कुर्वे से राजस्व वापिस ले लिया गया है।

संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण जयभारत सिंह को देहरादून का एडीएम (प्रशासन) बनाया गया है। बता दें कि अभी 10 दिन पहले ही उन्हें एडीएम उधम सिंह नगर से हटाकर उक्त पद दिया गया था।

अपर सचिव महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन बनाया गया है।

केएमवीएन के एमडी पंकज कुमार उपाध्याया को उधम सिंह नगर का नया एडीएम नजूल एवं प्रशासन बनाया गया है।

एडीएम चमोली अभिषेक त्रिपाठी को सीडीओ टिहरी गढ़वाल बनाया गया है।

संयुक्त निदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल चन्द्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना, काशीपुर बनाया गया है।

नादेही चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश को एडीएम चमोली बनाया गया है।

डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार रविन्द्र कुमार जुवांठा को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles