spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

13 अप्रैल को उत्तराखंड आयेंगी प्रियंका गांधी, रामनगर एवं रुड़की में करेंगी कांग्रेस का प्रचार

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखण्ड के गढ़वाल एवं हरिद्वार संसदीय क्षेत्रों के चुनावी दौरे पर आयेंगी।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में रामनगर में तथा हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह रावत के समर्थन में रुड़की में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी नई दिल्ली से चलकर प्रातः 11ः50 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड, रामनगर (नैनीताल) पहुंचेंगी जहां पर गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी तथा अपरान्ह 3ः00 बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह रावत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के उपरान्त नई दिल्ली को प्रस्थान करेंगी।

जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन चुनावी जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आहवान किया है कि पूरे जोश के साथ प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभाओं की तैयारी में जुट जाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को जनसभा में पहुंचने के लिए प्रेरित करें ताकि कांग्रेस पार्टी का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा सके।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles