spot_img
spot_img
Tuesday, June 30, 2026
spot_img

पुलिस ने काट दिये सैकड़ों चालान, कई वाहन सीज, कई के डीएल निरस्त

हल्द्वानी (महानाद) : पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 202 वाहनों के चालान, 03 वाहन सीज और 5 वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की है।

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आम जनमानस हेतु सुगम यातायात हेतु जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध समस्त थाना/यातायात/सीपीयू प्रभारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के पर्यवेक्षण में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 202 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 03 वाहन सीज तथा 05 डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही कर 86,500 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया।

नैनीताल पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें एवं आदर्श/ जागरूक नागरिक की भूमिका का निर्वहन करें। स्टंट एवं खतरनाक तरीके से वाहन न चलायें। यह आपके एवं राहगीरों के जीवन को खतरे में डाल सकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles