spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

पति और देवर ने की महिला की पिटाई, जान से मारने के लिए ताना तमंचा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक महिला ने अपने पति और देवर पर उसकी पिटाई करने और जान से मारने की नीयत से तमंचा तानने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

मानपुर रोड निवासी काजल पत्नी राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी को 6 साल हो गये हैं और उनके 2 बच्चे भी हैं। उसका पति राजकुमार और उसका देवर सागर आये दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और प्रताड़ित करते रहते हैं।

काजल ने बताया कि दिनांक 27.04.2024 को रात के 10 बजे के आस पास उसका पति घर पर शराब के नशे में आया और आते ही उसके साथ मारपीट करने लगा और उसके बाद उसने अपने छोटे भाई सागर से उसे जान से मारने के लिए तमंचा मंगवाया और जान से मारने के लिए उसके सिर पर तान दिया। जब उसने अपने पति से तमंचा छीनने की कोशिश करी तो उसके देवर ने उसके हाथ पर काट लिया और उसके पति ने उसके बाल पकड़कर उसके सिर पर वार किया।

काजल ने बताया कि उसने 112 नम्बर पर बार-बार कॉल करी तो थाने से 2 सिपाही आये और तमंचा बरामद किया। वहीं उसका पति और देवर वहां से फरार हो गए।

काजल ने आरोप लगाया कि उसे , उसके बच्चों व उसके मायके पक्ष के परिजनों को उसके पति राजकुमार व उसके भाई सागर से जान माल का खतरा बना हुआ है। अगर कल के दिन उसे या उसके बच्चों के साथ कुछ भी गलत घटना घटती है इन सबके जिम्मेदार उसका पति राजकुमार व उसका भाई सागर ही होगा।

काजल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजकुमार व सागर के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 323 व 498 ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई देवेन्द्र सिंह के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles