spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

1 किलो 10 ग्राम चरस के साथ चंपावत का शंकर गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : नगर पुलिस ने अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को 1 किलो 10 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टिसी द्वारा वर्तमान में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन नगर रुद्रपुर के निर्देशन में जनपद उधम सिंह नगर की कोतवाली रुद्रपुर, एसओजी/एएनटीएफ टीम को जनपद उधम सिंह नगर क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए थे।

उक्त क्रम में दिनांक 11.5.2024 को प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर धीरेन्द्र कुमार व प्रभारी एसओजी/एएनटीएफ उधम सिंह नगर के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग के दौरान रामपुर रोड के पास बाइक सवार शंकर सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी पचनाई, पोस्ट अमोड़ी, थाना लोहाघाट, चंपावत के कब्जे से 1 किलो 10 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान शंकर ने बताया कि वह यह चरस अपने गांव से छोटे-छोटे टुकड़ों में इकट्ठा कर रुद्रपुर में बेचने का काम करता है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रुद्रपुर में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने पुलिस टीम हेतु 2500 रुपए के ईनाम की घोषणा की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles