spot_img
spot_img
Wednesday, July 15, 2026
spot_img

रामनगर : बैलपड़ाव के पास ट्रक से टकाराई कार, 5 घायल

रामनगर (महानाद) : बैलपड़ाव के पास एक कार ट्रक से टकरा गई जिससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बैंलपड़ाव क्षेत्र में फूड कैसल रेस्टोरेंट के पास लकड़ी के गिल्टो से भरे ट्रक और वैगन आर कार में जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक से टकराने के बाद कार एक पोल से जा टकराई। जिससे उसमें बैठे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सभी घायल बरेली (उत्तर प्रदेश) के निवासी बताए जा रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles