spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

द्रोणा सागर मंदिर की छत पर मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : द्रोणा सागर मंदिर की छत पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 09-06-2024 की सुबह के लगभग 8ः30 बजे डायल 112 के जरिए थाना आईटीआई पुलिस को सूचना मिली कि द्रोणा सागर मंदिर की छत पर एक व्यक्ति ने जहर खाया है और उसका शव मंदिर की छत में पड़ा है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची जो देखा कि द्रोणा सागर मंदिर की छत पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है, मौके पर सल्फास की 1 गोली व मच्छर मारने का कीटनाशक डिब्बा आदि पड़ा है। मृतक के शव की तलाशी ली तो मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला जिसमें मृतक का नाम चंदन झा (27 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश झा निवासी द्रोणा सागर, जसपुर खुर्द, काशीपुर है।

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक के पिता अहरपुरा बरखेड़ा पाण्डे में रहते हैं, जहां उनका मकान है। मृतक के पिता को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया जहां उन्होंने शव की शिनाख्त करते हुए बताया है कि वे मूल रूप से ग्राम सिद्दीकपुर, थाना सराय खाजा, जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तथा महुआखेड़ा गंज फैक्ट्री में काम करते हैं। विगत 4 साल से परिवार सहित अहरपुरा, बरखेड़ा पाण्डे में निवास कर रहे हैं जहां उनका अपना मकान व जमीन है। मृतक उनका सबसे बड़ा लड़का है जो अविवाहित है तथा गलत संगत में पड़कर नशा करने का आदी हो गया था तथा रिक्शा चलाता है, घर पर नहीं आता था।

मृतक के शव का मौके पर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles