spot_img
spot_img
Sunday, June 7, 2026
spot_img

रामनगर रोड स्थित वैल्यू प्लस के शोरूम में चोरी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : रामनगर रोड स्थित वैल्यू प्लस के शोरूम में चोरी हो गई। शोरूम के मैनेजर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सुनैरा, किच्छा निवासी विशाल सक्सेना पुत्र स्व. वीरेन्द्र प्रसाद सक्सेना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रामनगर रोड, जिन्दल कोठी के सामने वैल्यू प्लस रिटेल के शोरुम में मैनेजर है। दिनांक 12.06.2024 की रात्रि को 9.00 बजे शोरुम को बन्द कर वह अपने हाल निवास आवास विकास, काशीपुर को चला गया था। अगले दिन सुबह 10.00 बजे जब शोरुम खोला तो देखा कि शोरूम से कुछ मोबाइल चोरी हो गये हैं जिस पर उसने इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दे दी।

विशाल ने कहा कि चोरी गये मोबाइलों की लिस्ट वह स्टॉक चैक करने के बाद दे देगा। उसने पुलिस से आवश्यक कार्यवाही कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

विशाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज बिपुल चंद्र जोशी के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles