spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

Breaking: सड़क हादसे मे महिला SI की मौत, सिपाही महिला घायल…

देहरादून- उत्तरकाशी के बड़कोट थाने में तैनात महिला दरोगा की देहरादून में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि महिला कांस्टेबल घायल हो गई। महिला दरोगा कांवड़ ड्यूटी के लिए हरिद्वार जा रही थी।

जानकारी मिली है कि सुबह अपनी दोनों पुलिसकर्मी महिला दारोगा कांता थापा और सिपाही शकुंतला ड्यूटी पर जा रहे थे। आईएसबीटी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें महिला सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में रेफर किया गया है। दोनों पुलिसकर्मी स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी जा रहे थे। मौके पर तमाम पुलिस महकमा पहुंचा है।

जानकारी मिली है कि बड़कोट थाने में मृतक ASI महिला कांता थापा तैनात थी।। जबकि घायल महिला कांस्टेबल देहरादून के कैंट कोतवाली में तैनात है। मृतक महिला पुलिसकर्मी कांवड़ ड्यूटी के लिए उत्तरकाशी से दून पहुंची थी। विदित रहे कि इस फ्लाईओवर पर पहले भी कई एक्सीडेंट और मौतें हो चुकी है। ये फ्लाईओवर खूनी फ्लाईओवर बन चुका है। फ्लाईओवर के आगे कट के कारण भी कई हादसे हुए है। महिला दरोगा की मौत पर उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने गहरा दुख जताया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles