spot_img
spot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

नाबालिग से रेप के आरोपियों के षड़यंत्र में साथ देने वाली महिला गिरफ्तार

पिथौरागढ़ (महानाद) : गंगोलीहाट पुलिस ने नाबालिग के शारीरिक शोषण के षड्यंत्र में शामिल महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में अब तक कुल 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

आपको बता दें कि विगत 11 अगस्त को गंगोलीहाट निवासी एक व्यक्ति ने थाना गंगोलीहाट आकर सूचना दी कि उसकी 16 साल की नाबालिग पुत्री के साथ कुछ लोगों ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। वादी की तहरीर के आधार पर पर थाना गंगोलीहाट में धारा 376(3), 504, 354 आईपीसी एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए उक्त प्रकरण में त्वरित आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। जिस पर सीओ पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत से घटना में संलिप्त 5 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया था।

उक्त मामले की जांच अधिकारी एसआई बबीता टम्टा की कड़ी मेहनत व लगन से विवेचना में पीड़िता के बयानों के आधार पर यह प्रकाश में आया कि अभियुक्ता गंगा देवी पत्नी भगवान गिरी निवासी ग्राम व पोस्ट मल्ला गर्खा, थाना गंगोलीहाट द्वारा पीड़िता को अपने साथ ले जाकर ऐसी परिस्थितियाँ पैदा की जिससे पीड़िता इस जघन्य अपराध का शिकार हो गयी। गंगा देवी द्वारा अभियुक्त विनोद सिंह के साथ आपराधिक षड़यन्त्र रचा गया। विनोद सिंह द्वारा पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया जिसमें गंगा देवी ने उसकी सहायता की थी। अभियुक्त विनोद सिंह व अन्य 4 अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। उक्त विवेचना में धारा 120बी आईपीसी व 16/17 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

एसपी रेखा यादव ने कहा कि पुलिस का यह कदम अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश देता है कि कानून के हाथ लंबे हैं और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन इस तरह के अपराधों के खिलाफ लगातार मुस्तैद है और समाज में न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पुलिस टीम में एसआई बबीता टम्टा, हे.कां. देशदीपक व कां. ज्योति कपकोटी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles