spot_img
spot_img
Saturday, March 7, 2026
spot_img

1 किलाो 100 ग्राम चरस के साथ बरेली का युवक बागेश्वर में गिरफ्तार

बागेश्वर (महानाद) : एसपी बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे के कुशल दिशा-निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध बागेश्वर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस टीम ने बरेली निवासी एक युवक को कोतवाली क्षेत्र से 1.104 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद बागेश्वर में एसपी अक्षय प्रहलाद कोण्डे के निर्देशानुसार तथा सीओ अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत आज दिनांक 5-09.2024 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एसओजी प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अमल करते हुए अनर्सा तिराहे से करीब 250 मीटर आगे भराड़ी रोड से शाबाद मौहम्मद (22 वर्ष) पुत्र स्व. मल्लू बक्श, निवासी-कोइना शीदीपुर, थाना-भमौरा, जिला-बरेली (उ.प्र.) को चैक किया गया तो उसके कब्जे से 1.104 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई। मौके पर उक्त अभियुक्त को मय चरस के गिरफ्तार करउसके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन, हे.कां. राजभानु , कां. रमेश सिंह, भुवन बोरा, संतोष सिंह, चालक राजेन्द्र कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles