काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने अनूप अग्रवाल, उनके दोनों बेटों और पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
लखविन्दर सिंह पुत्र दलीप सिह निवासीगण महादेव नगर ढकिया कलाँ, ने अपर पुलिस अधीक्षक, काशीपुर को तहरीर देकर बताया कि प्रार्थीगण महादेव नगर ढकिया कलाँ, तहसील व थाना काशीपुर जिला उधमसिंहनगर के निवासी है। प्रार्थीगण से वर्ष 2016-17 में अनूप अग्रवाल पुत्र स्व०श्री केशव शरण अग्रवाल, अमोल अग्रवाल व अभिषेक पुत्रगण अनूप अग्रवाल निवासीगण रोजडेल कलोनी, अलीगंज रोड काशीपुर ने स्टोन क्रेशर लगाने का प्रस्ताव दिया तथा कहा कि मेरी राजनैतिक व प्रशासन में बहुत अच्छी पकड़ है, हम सारी सरकारी अनुमति जो भी स्टोन क्रेशर लगाने के लिए जरूरी होगी वह हम प्रशासन से ले आयेगे। उपरोक्त विपक्षीगणो द्वारा प्रार्थीगण से कहा गया कि लगभग छः एकड़ जमीन जो कि प्रार्थीगण के नाम ग्राम ढकियाकलाँ तहसील काशीपुर के चक सख्या 236 के खसरा नम्बर 35/5 मिन रकवाई 0.488 है०, चक सख्या 236 के खसरा नम्बर 35/”5 मिन रकवाई 0.729 है०, वह स्टोन क्रेशर के लिए प्रर्याप्त है। विपक्षीगण ने कहा कि स्टोन क्रेशर में प्रार्थीगणो की हिस्सेदारी 36 प्रतिशत की रहेगी तथा जो जमीन प्रार्थीगण के नाम है वह जमीन रेनू अग्रवाल पत्नी श्री अनूप अग्रवाल के नाम बैनामा करना पडेगा और उस जमीन का पैसा जो कि लगभग 3,50,00,000 रूपये (तीन करोड पचास लाख रूपये) वह विपक्षीगण द्वारा प्रार्थीगणो को दिया जाएगा। इस आश्वासन के साथ विपक्षीगण ने प्रार्थीगण से कपट पूर्ण तरीके से उक्त जमीन का बैनामा रेनू अग्रवाल पत्नी अनूप अग्रवाल के नाम धौखे से करा ली, जिसकी कीमत लगभग तीन करोड़ पचास लाख रुपये थी को हड़प कर लिया।
विपक्षीगण द्वारा उक्त जमीन को मुरलीवाला स्टोन इन्डीट्रीज लिमिटेड के नाम से बैंक में बंधक भी रखा गया तथा बैंक से 5.25 करोड रूपये का लोन लेकर अपने खातो में हस्तान्तरण कराकर छल कर बदनियती पूर्ण तरीके से हड्प कर लिया, तथा विपक्षीगण द्वारा पूर्व में किये गये वादे के अनुसार प्रार्थीगण को उसकी छः एकड़ जमीन का भुगतान की नहीं किया एवं क्रेशर में 36 प्रतिशत की प्रार्थीगण के हिस्सेदारी का कोई भी हिस्सा व लेखा जोखा आज दिनांक तक भी प्रार्थीगण को नहीं दिया गया। प्रार्थीगण द्वारा जब उपरोक्त विपक्षीगणो से अपनी जमीन जो कि विपक्षीगणो ने रेनू अग्रवाल के नाम करा ली थी उसका भुगतान तथा अपना हिस्सा मांगा तब विपक्षी अनूप अग्रवाल व अमोल अग्रवाल द्वारा कहा गया कि मैंने हमने तुम्हारी जमीन तथा क्रैशर का पैसा व क्रैशर का माल हडप कर लिया है, तुम लोग हमारा कुछ भी बिगाड़ नहीं सकते हो. क्योंकि हमारा शासन प्रशासन भी कुछ नही कर सकता है, अगर हम लोग आइंदा हमारे पास अपना पैसा मांगने के लिए आये तो मैं तुम्हे परिवार सहित इस स्टोन क्रेशर में काट कर गाड़ देगें तथा अनूप अग्रवाल तथा अमोल अग्रवाल ने प्रार्थीगण पर पिस्टल तानते हुए माँ बहन की गन्दी गन्दी गालियां देते हुए जान से मारने के धमकी दी, तब प्रार्थीगण वमुशकिल अपनी जान बचाकर वहाँ से भागे तथा आज तक अपना जीवन भय में व्यतीत कर रहे है।
विपक्षीगणो द्वारा साजीशन प्रार्थीगण की जमीन व पैसा धोखाधडी कर हडप कर लिया है. विपक्षीगण बहुत चालाक, शातिर व अपराधिक किस्म के व्यक्ति है तथा इन लोगो की राजनीतिक पहुंच भी बहुत उपर तक है। प्रार्थीगण आज दिनांक तक अपनी जान का जोखिम लेकर जी रहे है।
उन्होंने अनूप अग्रवाल पुत्र स्व०श्री केशव शरण अग्रवाल, अमोल अग्रवाल व अभिषेक पुत्रगण अनूप अग्रवाल के खिलाफ सुसंगत धाराओ में प्रार्थीगणो की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
पुलिस ने चारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



