spot_img
spot_img
Monday, April 27, 2026
spot_img

धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा

जसपुर (महानाद) : गणेश स्थापना के नौ दिवसीय कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली।
विसर्जन यात्रा से पूर्व आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री द्वारा सुख शांति के लिए हवन यज्ञ कर आरती की गई। शोभायात्रा ढोल-नगाड़े के साथ राधाकृष्ण मंदिर सब्जीमंडी, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, से होते हुए गिरजामाता मंदिर रामनगर के लिए रवाना हुई।

शोभायात्रा में सुमित शर्मा, शुभम शर्मा, मंगल प्रजापति, प्रिंस चौहान, अनुराग शर्मा, अनुज शर्मा, दीपक शर्मा, विपुल शर्मा, राहुल प्रजापति, अंकित प्रजापति, कार्तिक प्रजापति, नितिन प्रजापति, अन्नू प्रजापति, मंदिर कार्यकारणी सदस्य भोजराज शर्मा, मदनलाल प्रजापति, रघुवीर सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, कपिल शर्मा, कृष्ण कुमार, गोपाल कृष्ण आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles