spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

जसपुर : श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली भव्य शोभायात्रा

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में भगवान श्री रामलला की विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कोतवाली रोड स्थित धर्मशाला मंदिर प्रांगण से एक भव्य विशाल शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों पर निकाली गई।

आज रविवार को समस्त धर्म प्रेमी कोतवाली रोड स्थित धर्मशाला मंदिर परिसर में एकत्र हुए। जहां से विशाल जन समूह के साथ भगवान श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा मेन बाजार, बारी चौक, ठाकुर मंदिर, गांधी पार्क, वाल्मिकी बस्ती, पृथ्वीराज चौक, ठाकुरद्वारा बस स्टैंड, मौहल्ला जोशियान, मौहल्ला चौहनान , अस्पताल रोड, काली माता मंदिर, सुभाष झंडा चौक होते हुए वापस धर्मशाला मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा में शामिल हजारों महिलाओं ने राम धुन, श्रीराम कीर्तन, राम सीता का गुणगान किया। बच्चे हाथों में भगवान राम का झंडा लेकर जय श्री राम का नारा लगाते हुए चल रहे थे।

नगर में शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर, आतिशबाजी छोड़कर तथा शंखनाद कर स्वागत किया गया। राम धुन से पूरा नगर राममय हो गया तथा जय श्रीराम के जयकारों से नगर गूंज उठा। इस दौरान महिला एवं पुरुष धर्म प्रेमियों की हजारों की संख्या में भीड़ उमड पड़ी। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर देवालयों को सजाया गया तथा रामायण पाठ के आयोजन के साथ-साथ हवन पूजा आरती की गई।

इस मौके पर उत्तराखंड के कृषि मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, ब्लॉक ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज भुल्लर, भाजपा नेता गगन कांबोज, प्रदीप गोयल, डॉक्टर एमपी सिंह, डॉ. आशु सिंघल, सरवन सिद्धू, हरिओम सिंह, बलराम तोमर, गिरीश चंद्र जोशी, सुरेंद्र चौहान, हृदेश चौहान, अनिल जोशी, पीयूष जोशी, शीतल जोशी, अशोक फौजी, रवि चौधरी, दिनेश तोमर, गजेंद्र पालू, प्रदीप कुमार, मोहित जोशी, शोभा सिंघल, मोहनी शर्मा, लक्ष्मी देवी, उमा विश्नोई आदि हजारों सनातनी मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles