spot_img
spot_img
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

बीएससी नर्सिंग की डिग्री वाली महिला चला रही थी जच्चा-बच्चा केंद्र, डॉ. अमरजीत साहनी ने किया सील

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : ढकिया गुलाबो रोड पर एक महिला द्वारा बिना वैध डिग्री के जच्चा -बच्चा केंद्र चलाये जाने की सूचना पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने क्लीनिक को सील कर दिया।

आपको बता दें कि जिलाधिकारी उधम सिंह नगर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर की गई छापेमारी के दौरान अनियमितता मिलने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने जच्चा -बच्चा केंद्र को सील कर दिया। छापेमारी द्वारा के दौरान केंद्र में कमियां पाई गई और खुद को डॉक्टर कहलाने वाली महिला ने बीएसी नर्सिंग की हुई थी जिस के आधार पर वह जच्चा बच्चा केंद्र चलाने के लिए अधिकृत नहीं है।

इस दौरान जानकारी देते हुए डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि शुक्रवार को इस अस्पताल से एक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया था, जिसमें डॉ. की डिग्री बीएसी नर्सिंग लिखी हुई थी। जिसके बाद जांच टीम ने जच्चा बच्चा केंद्र का निरीक्षण किया तो कई अनियमितताएं मिलीं। केंद्र संचालक को शनिवार दोपहर तक आवश्यक प्रपत्र दिखाने की मोहलत देते हुए केंद्र में ताला लगा दिया गया था। लेकिन जब संचालक प्रपत्र दिखाने नहीं पहुंची तो आज शनिवार दोपहर को टीम फिर से मौके पर पहुंची तो अलग ही नजारा दिखा। बेखौफ होकर वहां तमाम महिलाओं का उपचार किया जा रहा था। संचालक आवश्यक प्रपत्र दिखाने में केंद्र संचालक असफल रहीं। जच्चा -बच्चा केंद्र जोकि डॉ. पूनम गोला के नाम से संचालित हो रहा था, को सील कर दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles