spot_img
spot_img
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

रामनगर ब्रेकिंग : स्पा सेंटर में काम करने आई नागालैंड निवासी युवती ने की आत्महत्या

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद): एक स्पा सेंटर में काम करने आई नागालैंड निवासी एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बता दें कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कंचनपुर, छोई में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त सूचना पर एसआई बीसी मासीवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि भगीरथ जोशी निवासी के मकान में किराये पर रहने वाली युवती तोगंचिंग सांगला पुत्री चुमकुम चौंग निवासी तकन्यु टयूनसिंग नागालैण्ड (उम्र 20 वर्ष) ने कमरे में लगे पानी के पाइप में दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्काल सरकारी अस्पताल, रामनगर लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों को इसकी यसूचना देकर शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका तोगंचिंग सांगला अपने 02 अन्य साथियों सुचिला पुत्री रांगचुमों निवासी तुगसांग, नागालैण्ड तथा कन्दांग पुत्री सोबूक निवासी उपरोक्त के साथ स्पा सेटर की ट्रेनिंग के लिए दिनांक 05.06.2022 को रामनगर आई थी। मृतका का अपने मित्र ओमदोंग के साथ झगड़ा हो गया था जिससे वह मानसिक रुप से परेशान थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles