spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

आज महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं : मनीषा बत्रा

सत्तार अली
रुड़की (महानाद) : उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से आयोजित महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रदीप बत्रा की धर्मपत्नी मनीषा बत्रा, विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष डाॅ. कल्पना सैनी, रुड़की प्रथम महिला शालिनी गोयल तथा मातृ मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुनीता भट्ट अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। भारत से लेकर अमेरिका तक महिलाएं हर क्षेत्र में समाज का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित एवं एकजुट होकर आगे बढ़े तथा मातृशक्ति को मजबूती दें।

कार्यक्रम संयोजिका समाजसेवी पूजा नंदा के कार्यों की सराहना करते हुए अतिथियों ने कहा कि समाज हित में यह अच्छा कार्य कर रही है। पूजा नंदा ने सभी अतिथियों का सम्मान किया तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर गीता देवी, किरण ग्रोवर, पूनम छाबड़ा, संतोष अरोड़ा, किरन आहूजा, जया भट्टाचार्य, दीप्ति, पूनम छाबड़ा, मंजू रावत, प्रियंका, नेहा सेतिया, नीरू,दीप्ति, शिल्पी, सीमा अरोड़ा, मंजू, प्रियंका अरोड़ा, मीनाक्षी, डिंपल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

वहीं नगर कार्यकारिणी की ओर से महानगर महामंत्री पंकज नंदा, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य प्रदीप सचदेवा, नगर अध्यक्ष युवा गौरव मेंदीरत्ता, महामंत्री सार्थक छाबड़ा,नगर प्रभारी भरत कपूर, नवीन गुलाटी आदि भी मौजूद रहे।

वहीं, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम रुड़की में महिलाओं द्वारा बाइक रैली निकाल महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं भारत स्वच्छ अभियान के प्रति जागरूक अभियान की शुरुआत की गई। मेयर गौरव गोयल तथा विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा इस बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बाइक रैली नगर में महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों एवं समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को प्रदर्शित करेगी। इस बाइक रैली के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक रहकर कार्य करने का भी संदेश दिया गया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर नगर विधायक की धर्मपत्नी मनीषा बत्रा, कार्यक्रम संयोजिका रीना अग्रवाल, नीरज सिंह, पूनम त्यागी, शशि जैन, मीनू श्री, पूनम, नेहा, रुचि, तुलसी देवी आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles