spot_img
spot_img
Sunday, June 14, 2026
spot_img

तमंचे के साथ पकड़ा गया आमिर उर्फ अंडा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने एक नशेड़ी युवक आमिर उर्फ अंडा को 315 बोर के तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि एसआई मनोज सिंह धौनी कां. संजय के साथ वास्ते चैकिंग संदिग्ध वाहन, संदिग्ध व्यक्ति, रोकथाम अवैध मादक पदार्थ तथा क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं के रोकने के लिए गश्त कर रहे थे। जैसे ही वे करबला मैदान के पास पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति खड़ा था। उसे रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो वह भागने लगा। शक होने पर उन्होंने उसे दौड़कर पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आमिर खान उर्फ अंडा (21 वर्ष) पुत्र मौ. यूसूफ निवासी अल्ली खां, काशीपुर बताया। आमिर की ताशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आमिर ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। आजकल चोरी करने की अफवाहें उड़ रही हैं तो उसने लोगों को डराने और अपने बचाव के लिए तमंचा रखा है।

पुलिस ने आमिर उर्फ अंडा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1)बी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच एसआई गणेश पांडे के हवाले की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles