spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

आप नेता आतिशी ने बताया केजरीवाल का घट गया 4.5 किलो वजन, जेल प्रशासन बोला जितना लाए थे उतना ही है

दिल्ली (महानाद) : आप नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल एक Severe Diabetic हैं। स्वास्थ्य की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घण्टे लगे रहते थे।

गिरफ्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है।

अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ़ नहीं करेगा…

जिसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने अरविन्द केजरीवाल का हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि 1 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल जब जेल लाये गये थे तो दो डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया था। उनके सभी अंग सही काम कर रहे थे। उनका वजन 65 किलो था जो आज तक स्थिर है। उनको घर का भोजन दिया जा रहा है। उनके वजन में कोई कमी नहीं आई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles