spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

आप नेता दीपक बाली ने खींचा भगवान वाल्मीकि का रथ

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने मौहल्ला महेशपुरा में वाल्मीकि बस्ती पहुंचकर भगवान श्री वाल्मीकि शोभा यात्रा में भाग लिया और भगवान वाल्मीकि के समक्ष मत्था टेक कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया और भगवान वाल्मीकि के शोभा यात्रा रथ को लेकर काफी दूर तक चले।

उन्होंने इस अवसर पर बाल्मीकि समाज के लोगों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी और सभी के स्वस्थ, कुशल एवं प्रसन्न रहने की कामना की। बाली ने कहा कि भगवान श्री वाल्मीकि के आदर्श आज भी समाज का मार्गदर्शन करते हैं। महेशपुरा में पहुंचने पर बाल्मीकि समाज के लोगों ने बाली का जोरदार स्वागत किया। भगवान श्री बाल्मीकि प्रकट दिवस शोभा यात्रा कार्यक्रम के पूर्व अध्यक्ष गोविंद राम वाल्मीकि ने माला पहनाकर बाली का अभिनंदन करते हुए उनके आगमन पर आभार जताया।

बाली के साथ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, जिला उपाध्यक्ष अमन बाली, अभिताभ सक्सैना, अमित सक्सैना, लकी माहेश्वरी, अजयवीर, गौरव दहिया, मनोज कुमार शर्मा, नील कमल शर्मा सहित आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता एवं वाल्मीकि समाज के गोविंद राम, महेश वरदान, जितेंद्र देवांतक व शिवनंदन टांक आदि मौजूद थे। शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles