spot_img
spot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं ‘आप’ की ‘आतिशी’

दिल्ली (महानाद) : आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने आज राजनिवास में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुषमा स्वराज व शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।

आतिशी के साथ 5 मंत्रियों – गोपाल राय, कैलाश गहलौत, सौरभ भारद्वाज इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ली।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की सीनियर नेताओं में से एक मानी जाती हैं। आतिशी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। आतिशी फिलहाल दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके पास दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में काम कर रही हैं। आतिशी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का खास माना जाता है।

आपको बता दें कि आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता विजय सिंह और मात्रा त्रिप्ता वाही, दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा स्प्रिंगडेल्स स्कूल, दिल्ली से पूरी की और फिर सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से चेवेनिंग स्कॉलरशिप पर प्राचीन और आधुनिक इतिहास में मास्टर्स किया।

आतिशी ने 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखा और आम आदमी पार्टी की नींव रखने वाले लोगों में शामिल हो गईं। आम आदमी पार्टी को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में आतिशी का भी बड़ा योगदान है। आतिशी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गईं थीं। 2020 में वे कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक चुनी गईं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में भी काम किया और शिक्षा नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद उन्हें दिल्ली का शिक्षा मंत्री बनाया गया।

आतिशी वर्तमान में दिल्ली सरकार में शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में कार्यरत थीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles