spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

अब मंत्री के साथ सेल्फी लेनी हे तो पहले जेब करनी होगी ढीली

खंडवा (महानाद) : मध्य प्रदेश सरकार में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के साथ यदि किसी को सल्फी लेनी है तो पहले उसे अपनी जेब ढीली करनी होगी।

जी हां संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने ने अपने साथ सेल्फी के लिए रेट तय कर दिय हैं। अब यदि आपको ठाकुर के साथ सेल्फी खिंचानी है तो पहले आपको 100 रुपये देने होंगे। उषा ठाकुर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों के उनके साथ सेल्फी लेने के कारण उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है, जिस कारण उन्हें कार्यक्रमों में पहुंचने में देरी हो जाती है।

ठाकुर ने बताया कि उन्होंने संगठनात्मक दृष्टि से यह निर्णय लिया है कि अब जो भी उनके साथ सेल्फी खींचना चाहता है वह पहले मंडल यूनिट में 100 रूपए जमा करा दे। उन्होंने बताया कि इस तरह एकत्रित हुए रुपये पार्टी फंड में जमा कराए जाएंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles