सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : टेस्ट ड्राइव के बहाने एक युवक बुलेट लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बुलेट और युवक की तलाश शुरु कर दी है।
भवानीगंज, रामनगर निवासी मौ. अमन पुत्र मौ. रफी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह काशीपुर रोड, भवानीगंज, नजरान मस्जिद के सामने टैक्सी, स्कूटी और बाईक किराये पर देने का कार्य करता है। 14.4.2026 की शाम के गलभग 6.15 बजे 1 व्यक्ति उसके ऑफिस में आया और बुलेट को किराये पर लेने के लिए कहा।
उक्त व्यक्ति ने टेस्ट ड्राइव हेतु चाबी मांगी तो उसके कर्मचारी यावर ने बाईक सं0 यूके 19 टीए 7862 ब्लैक कलर की बुलेट 350 की चाबी टेस्ट ड्राइव के लिए दे दी। वह व्यक्ति टेस्ट ड्राइव के लिए रामनगर बाजार की तरफ को गया लेकिन फिर लौट कर नहीं आया। उन्होंने पूरे रामनगर में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसने उसकी रिपोर्ट दर्ज कर उसकी बाईक वापस दिलवाने की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 31र्6) के तहत मुकदमा दर्ज कर बाइक व चोर की तलाश शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई सोमेन्द्र सिंह के हवाले की गई है।



