spot_img
spot_img
Tuesday, August 25, 2026
spot_img

हादसा: उत्तराखंड में यहां तीर्थयात्रियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बस में सवार थे 18 लोग…

गंगोत्री (महानाद) : गंगोत्री हाईवे सोनगाड़ के पास तीर्थयात्रियों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमे करीबन 18 यात्री सवार थे। बता दें यह यात्री चारधाम यात्रा के लिए गुजरात से आए थे।
मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
गंगोत्री धाम की ओर जाते हुए सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles