spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मोहित गोयल                                                    ल्ट (महानाद) : अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाने में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में 11 अगस्त को वादी की तहरीर पर सल्ट थाने में FIR no. 21/2022 धारा 376/506 भादवि व पास्को एक्ट बनाम नरेश कुमार पंजीकृत किया गया था।

जिस पर एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान में लेकर थानाध्यक्ष सल्ट को तत्काल आरोपी की तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।

इस निर्देश पर थानाध्यक्ष सल्ट द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई, टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू की गई, सल्ट पुलिस टीम के अथक प्रयास व साइबर सेल की मदद से 13 अगस्त को नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी नरेश कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र इन्दर राम निवासी स्याही लैण पोस्ट मैठानी सल्ट से गिरफ्तार कर लिया। और उसके खिलाफ पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम में  एसआई तरन्नुम सईद,  का. मोहम्मद मंसूर, अरविंद कुमार तथा  हरपाल सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles