spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

120 साल बाद रीवा की राजकुमारी के हुई संतान, मंत्री सतपाल महाराज बने दादा

मुंबई/देहरादून (महानाद) : रीवा की राजकुमारी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। सतपाल महाराज की छोटी बहू मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। 120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान की प्राप्ति हुई है।

बता दें कि मोहिना सिंह ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर सतपाल महाराज के घर में खुशी का माहौल है। मोहिना सिंह रीवा की राजकुमारी होने के अलावा एक अभिनेत्री और बेहरतीन डांसर भी हैं। वह टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम कर चुकी हैं।

अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मोहिना सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की थीं। मोहिना एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने अपने कई डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। शादी से पहले वह मुंबई में रह रही थीं। मोहिना डीआईडी जैसे फेमस शो का भी वह हिस्सा रह चुकी हैं। शादी के बाद मोहिना देहरादून में रह रही हैं।

बता दें कि मोहिना से पहले रीवा रियासत के महाराजा गुलाब सिंह की बहन की शादी बीकानेर के महाराजा शादूल सिंह से हुई जो कि रीवा राजघराने की पहली लड़की थीं। उन्होंने दो पुत्रों को जन्म दिया, जिनमें बीकानेर के महाराजा पद्मश्री एवं ओलंपिक शूटर डॉ. करण सिंह और महाराज अमर सिंह थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles