spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

अपहरण की खबर देकर मांगे 70 लाख और कांवड़िया बन हरिद्वार पहुंच गया फूल कारोबारी

हरिद्वार/गोंडा (महानाद) : पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोंडा के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के बसेहिया धौरहरा निवासी फूल कारोबारी के अपहरण का 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसे हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। फूल कारोबारी अर्जुन राजपूत ने अपने अपहरण और फिरौती की फर्जी सूचना दी और कांवड़िया बनकर हरिद्वार पहुंच गया।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि एक फूल कारोबारी के अपहरण की सूचना मिली थी। अपहरणकर्ताओं ने उसके घर पर फोन कर 70 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि फूल कारोबारी अर्जुन राजपूत पर 32 लाख रुपये का कर्जा हो गया था, उससे निजात पाने के लिए उसने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली।

24 जुलाई की शाम को अर्जुन राजपूत घर से बाइक लेकर निकला और पहले करनैलगंज और फिर लखनऊ पहुंच गया। लखनऊ से ट्रेन पकड़
कर लक्सर पहुंचा और वहां से अपने घर पर फोन कर अपने अपहरण की झूठी सूचना दी और गोरखपुर की लोकेशन देकर 70 लख रुपए की फिरौती मांगी और फिर वहां से कांवड़िये का भेष बदलकर हरिद्वार पहुंच गया। जहां से एसओजी और सर्विलांस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जा रहा है तथा अपने अपहरण की फर्जी सूचना देने के अपराध में अर्जुन राजपूत का मेडिकल कराकर जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles