spot_img
spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img

विवाहिता से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर कर दिया लाइव

देहरादून (महानाद): राजधानी देहरादून में एक विवाहित महिला से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बना कर अपने फौजी दोस्त की मदद से महिला के पति तक पहुंचा दिया। इतने से भी उसका मन नहीं भरा और उसने सोशल मीडिया साइट पर लाइव आकर भी उकत वीडियो कोे वायरल कर दिया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि मूल रूप से चमोली की रहने वाली एक महिला का पति विदेश में नौकरी करता है और वह देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में रहकर अपने बच्चों को पढ़ाती है। इस दौरान उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से चमोली निवासी सुनील रावत से हो गई। महिला का आरोप है कि जून 2023 में सुनील रावत उससे मिलने उसके घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी सुनील रावत ने अपने फोन से उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

महिला का आरोप है कि इसके कुछ दिन बाद सुनील रावत फिर से उसके घर आया और उसका अश्लील वीडियो दिखाते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला के अकेले रहने का फायदा उठाते हुए आरोपी अक्सर उसके घर आता और संबंध बनाता। इस दौरान आरोपी ने वीडियो बनाकर अपने एक फौजी साथी को दे दिया और अपने फौजी के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बनाया।

महिला के इंकार करने के बाद आरोपी सुनील रावत ने महिला के वीडियो को सोशल मीडिया पर लाइव आकर चला दिया। इतना ही नहीं उक्त वीडियो को विदेश में महिला के पति को भी भेज दिया और महिला और उसके पति के साथ गाली गलौच भी की गई।

एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है तथा उसके जरिए पुलिस उसके साथी का भी पता लगाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles