spot_img
spot_img
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

काशीपुर : पत्नी के मृत्यु के बाद ससुरालियों ने सारी संपत्ति करा ली अपने नाम, इसलिए कर ली आत्महत्या

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवक ने उसके चाचा की आत्महत्या के लिए उसके चाचा के ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कानूनी कार्रवाई की मां की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

वार्ड नं.-13, राजीव नगर, बाजपुर, उधम सिंह नगर निवासी रवि शंकर पुत्र राजेन्द्र सिंह न आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा नेम सिंह का विवाह प्रीति पुत्र छन्नू सिंह निवासी मुल्ला खेड़ा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश के साथ हुआ था। विवाह के पश्चात चाचा के 3 संताने भी हैं। दिनांक 24.08.2025 को उसकी चाची की मृत्यु हो गयी थी। किन्तु उसके चाचा के ससुराल वालों ने कहा कि हम इसका संस्कार अपने घर पर करेंगे। किन्तु वहां ले जाकर उन लोगों ने उसके चाचा के साथ मारपीट की तथा कहने लगे कि तेरी पत्नी का शव हम तुझे जब ही देंगे जब तू अपनी सारी सम्पत्ति हमारे नाम करा देगा।

रवि शंकर ने बताया कि उसके चाचा काफी डरे हुये थे। दिनांक 25.08.2025 को उनकी ससुराल वाले उन्हें रजिस्ट्री ऑफिस काशीपुर तथा रजिस्ट्री ऑफिस तहसील स्वार ले गये तथा उसकी चाची के पिता छन्नू सिंह ने उसके चाचा की सारी सम्पत्ति अपने नाम पर करा ली तथा उसके उपरान्त ही उसकी चाची का शव चाचा को दिया जिसके बाद उसके चाचा ने अपने पैतृक गांव छपर्रा, थाना स्वार जिला रामपुर में अपनी पत्नी का संस्कार किया।

रवि शंकर ने बताया कि उसके चाचा अपने उपरोक्त ससुराल वालों की प्रताड़ना से अत्यधिक प्रताड़ित हो चुके थे। क्योंकि इन लोगों ने उसके चाचा के साथ इतना गलत किया कि वह दिनाक 25.08.2025 से बहुत अधिक दुखी थे तथा वह कई रिश्तेदारों को इस विषय में बता चुके थे कि उनके ससुराल वाले उन्हें बहुत अधिक प्रताड़ित कर रहे हैं तथा उन्होंने उनकी पत्नी का शव उन्हें देने की एवज में जबरन रजिस्ट्री ऑफिस लेकर गये और मंगल बाजार स्थित मकान अपने नाम करा लिया तथा गांव की सम्पत्ति को उनके बच्चों के नाम कर स्वयं नॉमिनी बन गये हैं तथा उन्हें धमकी दे रहे हैं कि हम उक्त सारी सम्पत्ति बेचकर तुझे सड़क पर खड़ा कर देगें, अब मेरे पास मरने के अलावा कोई चारा नहीं है।

रवि शंकर ने बताया कि दिनाक 11.09.2025 की सुबह जब उसकी बुआ का लड़का सचिन प्रातः लगभग 6 बजे उसके चाचा के घर गया तो उसने आवाज दी, किन्तु दरवाजा न खुलने के कारण मौहल्ले वालों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो उसके चाचा नेम सिंह अपने कमरे में पड़े टीन शेड में लगे पाइप में बंधी रस्सी से लटके हुये थे तथा उनका फोन व एक छोटी सी डायरी उनके पास रखी थी।

रवि शंकर ने बताया कि उसके चाचा ने अपनी मौत के संबंध में अपने फोन में वीडियो भी बनायी है तथा पास में रखी डायरी में भी इस संबंध में लिखा है। उसने आरोप लगाया कि उसके चाचा की मृत्यु उनके ससुराल वालोें ससुर छन्नू सिंह, साले संजय और गौरव, साढू अंकित, सास द्वारा लगातार उत्पीड़न किया जाता था। इस कारण उसके चाचा नेम सिंह ने आत्महत्या की। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रवि शंकर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई जीवन सिंह चुफाल के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles