spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर में लापता हो गया अफजलगढ़ का युवक

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अफजलगढ़ के गांव में रहने वाला युवक काशीपुर में लापता हो गया। युवक की माता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

ग्राम सीरवासुचन्द, अफजलगढ़, बिजनौर निवासी सोफिया पत्नी नजीम अहमद ने काशीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अनादिल (22वर्ष) मुरादाबाद रोड, काशीपुर स्थित वंश होटल में नौकरी करता है। दिनांक 8 मई 2024 की दोपहर के 2ः45 बजे वह होटल से यह कहकर निकाला कि अभी 2 मिनट में आ रहा हूं। लेकिन आज तक वापिस नहीं आया। उन्होंने उसे सब जबह तलाश कर लिया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

सोफिया की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अनादिल की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। कोतवाल काशीपुर ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को अनादिल के बारे कोई सूचना हो तो उनके मोबाइल नं. 9411112904 पर सूचना दे सकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles