spot_img
spot_img
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

काशीपुर : अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर ले ली शांति की जान, 5 लड़कियां और एक लड़का हो गये वीरान

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : हाइवे किनारे चारा लेकर घर आ रही महिला को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से काशीपुर के सरकारी अस्पताल भेजा लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बता दें कि बीती शाम ग्राम परमानंदपुर निवासी शांति देवी (45 वर्ष) व उसका पति राजेंद्र कुमार चारा लेने खेत पर गए थे। लौटते समय पति साईकिल से चारा लेकर पहले घर चला गया। महिला पैदल ही घर को जा रही थी। हाईवे किनारे काशीपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने महिला को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। शांति देवी हादसे में गंभीर घायल हो गई। पति राजेंद्र मदद करने शांति के पास जा रहा था तो देखा कि शांति लहूलुहान हाईवे किनारे पड़ी थी।

सूचना मिलने पर आईटीआई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शांति को एंबुलेंस की मदद से काशीपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आसपास काम कर रहे लोगों से पूछताछ की लेकिन वाहन की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। शांति देवी के पांच लड़कियां और एक लड़का है। अभी तक किसी की शादी नहीं हुई है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles