spot_img
spot_img
Thursday, April 2, 2026
spot_img

एड्स दिवस पर चन्द्रावती तिवार महाविद्यालय में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा एड्स दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्वयंसेवियों द्वारा एड्स से सम्बन्धित पोस्टर बनाकर इस बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कुमकुम चौधरी ने प्रथम, फिजा ने द्वितीय तथा रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. दीपा चनियाल तथा डॉ. पुष्पा धामा रहीं।

प्रतियोगिता के आयोजक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपिका आत्रेय तथा डॉ. अंजलि गोस्वामी रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles