विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में अल्ली खां में लाठी-डंडे चल गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मौ. अल्ली खां, काशीपुर निवासी अरमान पुत्र वसीम अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिनांक 20.03.2026 की शाम के 6.20 बजे अपने ताऊ के बेटे फईम पुत्र रईस निवासी मौहल्ला अल्ली खां, काशीपुर के घर पर आया था और अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर रहा था, तो वहां पर नसीम पुत्र इंतजार हुसैन निवासी सुनहरी मस्जिद के पास, मौहल्ला थाना साबिक, काशीपुर जो कि उसके ताऊ के बेटे के घर के बाहर गोश्त के समोसे का ठेला लगाता हैं, ने उसे वहां पर बाइक खड़ी करने को मना किया।
अरमान ने जब नसीम े कहा कि वह अभी 10 मिनट में वापस चला जायेगा तो इतना सुनते ही वह उसे गाली देने लगा। मना करने पर भी वह नहीं माना और इतने में ही नसीम, वसीम पुत्रगढ़ इंतजार हुसैन व इंतजार हुसैन पुत्र दुल्लाह ने उसे लाठी से मारना शुरू कर दिया और उसे बचाने आये उसके ताऊ के बेटे फईम पर भी हमला कर दिया। उन दोनों के सिर व शरीर पर काफी चोटें आई है, सिर पर काफी टांके भी आये हैं। उपरोक्त नसीम, वसीम व इंतजार हुसैन ने उसे जान से मारने की धमकी दी हैं।
अरमान ने कहा कि उसे उपरोक्त लोगो की तरफ से जान का खतरा है, उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने मामले की जांच एसआई देवेन्द्र सामन्त के सुपुर्द की है।



