spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

अल्ली खां अपडेट : बवाल के बाद बनी हुई है पूर्ण शांति, पुलिस है मुस्तैद

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : 21 सितंबर के हुए बवाल के बाद से अल्ली खां में पूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस मुस्तैदी से तैनात है। एलआईयू गोपनीय ढंग से निगाह रखे हुए है। अल्ली खां का बाजार पूर्णतः बंद है। जुम्मा होने के कारण आज पुलिस ज्यादा मुस्तैद है लेकिन शांतिपूर्वक ढग से मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है।

आपको बता दें कि 21 सितंबर को बिना अनुमति के आई लव मौहम्मद जुलूस निकालने के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस पर हमला कर उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी थी। उसके बाद से पुलिस प्रशासन की टीमें कानूनी कार्रवाई में जुटी हैं। पुलिस अब तक मुख्य आरोपी नदीम अख्तर सहित 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दो मुख्य नामजद आरोपियों हनीफ गांधी और दानिश चौधरी की तलाश की जा रही है।

वहीं, विद्युत विभाग अब तक 2700 से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो क्लीनिक सील कर दिये। एक क्लीनिक के संचालक पर 15000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग राशन कार्डो के सत्यापन में जुटा है। अब तक 19 पीले, 179 सफेट और 11 अंत्योदय राशन कार्ड अपनात पाये गये हैं। जिन्हें पूरी प्रक्रिया के बाद निरस्त किया जायेगा।

आपके बता दें कि अल्ली खां, थाना साबिक का इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर पूरा बाजार बंद है। लोगों का कहना है कि वे अपने रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस इत्यादि बनवाकर ही अपना कारोबार फिर से शुरु करेंगे।

इस दौरान एसआई अनिल जोशी, संतोष देवरानी, एलआईयू अधिकारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल जगह-जगह तैनात है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles