spot_img
spot_img
Sunday, April 26, 2026
spot_img

अल्मोड़ा की हेमलता विनवाल माॅडलिंग के जरिये करना चाहती हैं उत्तराखंड व भारत का नाम रोशन

अल्मोड़ा (महानाद) : अल्मोड़ा निवासी हेमलता विनवाल एक उभरती हुई माॅडल हैं। उन्होंने मॉडलिंग, पीजेंट्स सोशल और यूएफडब्ल्यू से अपने कॅरियर की शुरुआत की है। विनवाल मिस कुमाऊं प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हैं और आगे भी इसी में अपना कॅरियर बना रही हैं। विनवाल कहती हैं कि वे माॅडलिंग के जरिये अपने देश, राज्य और जिले का नाम रोशन करना चाहती हैं।

स्नातक तक की पढ़ाई कर चुकी हेमलता ने बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए उत्तराखंड टैलेंट शो शुरू किया है तथा अभी हाल ही में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आगरा में आयोजित ‘मल्लिका ए ताज’ शो में मेहमान बन कर जा चुकी हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles