spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल बने नैनीताल नगर पालिका के ईओ

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल के नगर पालिका परिषद नैनीताल के अधिशासी अधिकारी (ईओ) के पद पर स्थानांतरण होने पर काशीपुर नगर निगम में विदाई दी गई।

निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा काशीपुर द्वारा सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल के नगर निगम काशीपुर से अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नैनीताल स्थानांतरित होने पर विदाई समारोह व विनोद लाल द्वारा सहायक नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर के पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त विवेक राय रहे।

इस अवसर पर समस्त कार्यालय कार्मिकों ने पूर्व सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल के साथ 2 वर्ष 7 माह के कार्यकाल के अनुभव साझा करते फूल मालाओं से स्वागत किया व नगर आयुक्त विवेक राय, निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा काशीपुर के अध्यक्ष भगवान दास, महासचिव जितेंद्र देवान्तक व कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर आलोक उनियाल को नवीन दायित्वों के निर्वहन व विनोद लाल को सहायक नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर के नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

इस अवसर पर मनीष गोस्वामी, संजय मेहरोत्रा, सुरेश बेदी, वेद सैनी, ब्रजपाल ठाकुर, राशिद, अर्जुन बेदी, राजू, अब्दुल सलीम, भुवन सत्यबली, महेश मठपाल, विक्रान्त यादव, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष सुमित सौदा आदि समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles