spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

एक और बंटी-बबली, बबली गिरफ्तार, बंटी फरार

इंदौर (महानाद): इंदौर में एक और बंटी-बबली सामने आये हैं। एमआईजी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में भोपाल से एक महिला (बबली) को पकड़ा है। उसने अपने एक दोस्त की कार को धोखाधड़ी कर दूसरे को बेच दिया। पुलिस ने जब आरोपी महिला और उसके पति के बारे में छानबीन की तो पता चला कि दोनों बेहद शातिर ठग हैं और भोपाल में बंटी और बबली के नाम से फेमस हैं। इन दोनों के खिलाफ कई व्यापारी उनके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत कर चुके हैं। दोनों पर भोपाल के जहांगीराबाद थाने में कई शिकायतें दर्ज हैं।

टीआई अजय वर्मा ने जानकारी देतु हुए बताया कि इंदौर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले सागर विश्वकर्मा ने 20 हजार रुपये महीना किराये पर अपनी कार अपनी दोस्त रश्मि राठौर को दी थी। 1 महीने तो किराया आया लेकिन उसके बाद जब दो महीने तक किराया नहीं आया तो उसने जानकारी हासिल की तो उसके होश उड़ गये। रश्मि ने उसकी कार को भोपाल में दो लाख रुपए में बेच दिया। सागर की तहरीर के आधार पर पुलिस रश्मि राठौर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि रश्मि पहले भोपाल के कोहेफिजा इलाके में रहती थी। उसने अनस सिद्दीकी नाम के व्यक्ति से शादी कर ली है। और दोनों पति-पत्नी मिलकर लोगों से ठगी करते हैं। अनस इस मामले में फरार है।

एसआई राम शाक्य ने आरोपी रश्मि के मोबाइल नंबर और खातों की डिटेल खंगाली तो पता चला कि उसने और उसके पति अनस ने पुणे और नागपुर के कई व्यापारियों से ठगी की है। नागपुर में मोहन नाम के ब्रोकर को झांसे में लेकर रश्मि ने दो व्यापारियों से आठ और छह लाख रुपए की ठगी की। इसमें पुणे की कंपनी ने अपना खाता ब्लॉक कर दिया था। लेकिन कुछ रुपए रश्मि ने अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे। रश्मि ने भोपाल की दो मिलों में सीधे बातचीत बताकर ठगी की थी। जिसमें जहांगीराबाद थाने में मामले की शिकायत की गई है।

पुलिस पूछताछ में रश्मि ने बताया कि वह कार किराये पर लेने के दौरान उसकी एक डुप्लीकेट चाबी बनवा लेती थी। और फिर कार का सौदा किसी से करने के बाद कार को गायब करवा देती थी और बाद में उसी कार को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच देती थी। वो कई बार इसी तरह धोखाधड़ी कर चुकी है।

बता दें कि रश्मि काफी शातिर ठग है। वह गेहूं और चीनी की मिल में बड़ी कंपनी की एजेन्ट बनकर जाती थी, वहीं से व्यापारियों को वीडियो कॉल कर उस मिल को अपनी मिल बताती। फिर खातों में कुछ रुपए एडंवास लेने के बाद फर्जी गाड़ियों में माल पैंकिग कर फोटो भेजती थी। इसके बाद वह ठगी कर फरार हो जाती थी।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में रश्मि और उसके पति अनस के अलावा उनके कुछ अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं। जिनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles