spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

क्रेडिट कार्ड के लिए किया आवेदन और युवक ने लुटा दिये 3,42,874 रुपये

जसपुर (महानाद) : एक युवक ने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया और अपने 3,42,874 रुपये गंवा दिये। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मौहल्ला दिल्ला सिंह, जसपुर निवासी शुभम अग्रवाल पुत्र संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनाँक 12.07.2025 को उसने आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था, जिसकी वह औपचारिकताऐं पूर्ण नहीं करा पाया, फिर दिनांक 13.07.2025 को उसके पास एक फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताते हुए उससे बाकी की औपचारिकताऐं पूर्ण करने को कहा, जिसके लिए उसने उसे गूगल मीट का लिंक भेजा, जैसे ही उसने उक्त लिंक ज्वाईन किया उसने उसके क्रेडिट कार्ड के फोटो गैलरी में सेफ करने के लिये कहा।

शुभम ने बताया कि इस दौरान उसने उसे पूरी तरह से अपनी बातो में उलझाये रखा। थोड़ी देर बाद उसके फोन पर ओटीपी के मैसेज आये और फिर पैसे कटने के लिए मैसेज आने लगे। शक होने पर उसने गूगल मीट कट कर दिया तथा उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। उसने तुरन्त अपने आईसीअआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बडौदा कस्टमर केयर से जानकारी ली तो पता चला कि उसके आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से कुल 3 लेन देन हुए हैं। जिससे कुल 2,92,894 रुपये तथा बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड से कुल 49,980.21 रुपये कुल 3,42,874.21 रुपये निकाल लिये गये।

शुभम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles