spot_img
spot_img
Saturday, May 2, 2026
spot_img

अरुण सोंधी बने अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार ऑबजर्वर के राष्ट्रीय महासचिव

पंचकुला (महानाद) : समाजसेवी अरुण सोंधी को अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार ऑबजर्वर का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार ऑबजर्वर के वर्ल्ड निदेशक यतीश शर्मा ने की।

इस अवसर पर यतीश शर्मा ने कहा कि आज देश मे जो हालात चल रहे हैं, कहीं कोरोना, किसान आंदोलन, महिलाओं का शोषण आदि के इंसाफ के लिये यह संगठन लोगों के बीच जा कर उन्हें संविधान के तहत बनाये गये कानूनों की जानकारी देते हुए जागरूक करने का कार्य करता आया है और करता रहेगा।

अपनी नियुक्ति पर अरुण सोंधी ने कहा कि उन्हें बहुत हर्ष हो रहा है कि अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार ऑबजर्वर टीम द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वे अपने पद की गरिमा को समझते हुए तन-मन से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे यतीश शर्मा के आभारी हैं जिन्होंने इतने बड़े पद पर कार्य करने का जो मौका दिया है। वे उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles