spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

आर्य समाज काशीपुर ने शोक व्यक्त किया

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मौहल्ला लाहोरियान स्थित श्री आर्य समाज मंदिर में रविवार दिनांक 15 जून 2025 को साप्ताहिक सत्संग के पश्चात आर्य समाज काशीपुर की एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें अहमदाबाद हवाई दुर्घटना में मारे गए 241 व्यक्तियों के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की गई, साथ ही केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सात लोगों के निधन पर भी गहरा दुख प्रकट किया गया।

इस अवसर पर सभी आर्यजनों ने इन दोनों ही दुर्घटनाओं को देश की बड़ी क्षति बताते हुए मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर उन सभी परिवारों को इस बड़े दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और पुण्य आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें, आर्य समाज काशीपुर इस दुख की घड़ी में उन सभी परिवारों का सहभागी है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को इस दुर्घटना में खोया है।

इस अवसर पर समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles