spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

आशीष शर्मा बने विश्व हिन्दू परिषद के जिला सह मंत्री

बाजपुर/काशीपुर (महानाद) : विश्व हिंदू परिषद के दो जिलों नैनीताल और काशीपुर की संयुक्त बैठक बाजपुर स्थित रॉयल गार्डन में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि केंद्र मंत्री वीरेंद्र, प्रांत मंत्री धीरेंद्र, विभाग मंत्री उमाकांत तथा जिला अध्यक्ष तेजप्रकाश शर्मा रहे। मंच संचालन प्रांत मंत्री गौ रक्षा यशपाल राजहंस ने किया।

बैठक का विषय आगामी तीन वर्गों की रणनीति बनाना, संगठन का विस्तार और कार्यकर्ता निर्माण की योजनाबनाना था। मौके पर संगठनात्मक जिला काशीपुर के जिला स्तर के अधिकारी और काशीपुर जिले में स्थित पांच प्रखंड के अधिकारियों की बैठक के बाद कुछ कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी गई। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष आशीष शर्मा को जिला सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

वहीं, वैभव गुप्ता को प्रखंड सह मंत्री, अर्पित अरोरा को प्रखंड सहसंयोजक काशीपुर, मनीष प्रजापति को प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख तथा लवी तोमर को जिला गौरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। दुर्गा वाहिनी की बहन वर्षा तोमर को जिला संयोजिका तथा रोशनी सैनी को प्रखंड संयोजिका की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा
हरिशंकर शर्मा – जिला सेवा प्रमुख विश्व हिन्दु परिषद
सपन कुमार – जिला सह संयोजक बजरंग दल
मदन सैनी – जिला बलोपासना प्रमुख
वर्षा कुमारी – जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी
माधुरी – जिला सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी
संजीव शर्मा – प्रखंड मन्त्री काशीपुर विश्व हिन्दू परिषद
सूरज चौधरी – जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दु परिषद
हृदेश शर्मा – प्रखंड अध्यक्ष रामनगर
किशोर – प्रखंड मन्त्री रामनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles