spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

एससी गुड़िया आईएमटी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया में न्यू ईयर फेस्ट 2023

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज काशीपुर के प्रांगण में आज दिनांक 8 जनवरी को न्यू इयर फेस्ट 2023 का भव्य आयोजन किया गया। फेस्ट का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर सीएसआईआरआईआईपी, देहरादून पदमा कुमारी एस पत्नी एडीजे लॉ एंड ऑर्डर साइबर क्राइम उत्तराखंड एवं विशिष्ट अतिथि कर्नल आरके शर्मा, कमांडेंट हेमपुर डिपो द्वारा फीता काटकर एवं आकाश में शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर उड़ाकर किया गया।

इसके पश्चात सभी उपस्थित अतिथियों ने फेस्ट में लगे स्टॉलस का भ्रमण किया एवं आनंद उठाया। इसके बाद नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान पोस्टर मेकिंग कंपटीशन में विभिन्न विद्यालयों एवं क्षेत्र से आए विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसमें निर्णायक रहे काशीपुर केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया।

प्रतियोगिता में चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी रावत प्रथम, टीएमयू मुरादाबाद की बीएफए फाइन आर्ट्स प्रथम वर्ष की छात्रा कुमकुम द्वितीय एवं एससी गुड़िया लॉ कॉलेज एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा पुष्प गोला तृतीय रहीं। इसके अतिरिक्त निर्णायक मंडल द्वारा चंद्रावती कॉलेज की खुशी सिंह एवं एससीजी आईएमटी की छवि चैहान को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

इससे पूर्व अतिथियों ने संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर एससी गुड़िया मैमोरियल जीके एग्जाम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर संस्थान की चेयरमैन विमला गुड़िया, उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉक्टर नीरज आत्रेय, डॉक्टर योगराज सिंह, चक्रेश जैन, सुरेंद्र पाल, डॉ. संजय अग्रवाल, संजय चतुर्वेदी आकाश गर्ग, चरणजीत कौर, कुमकुम राजपूत, दीपिका अग्रवाल सहित संस्थान के निदेशक डॉ. केवल कुमार, पवन कुमार बख्शी, प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles