spot_img
spot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर दिनदहाड़े लूट का प्रयास

अभिनव अग्रवाल
हरिद्वार (महानाद) : कनखल थाना क्षेत्र में 2 नकाबपोश बदमाश लूट के इरादे से एक ज्वैलर्स की दुकान में घुस गए। ज्वैलर्स ने साहस का परिचय देते हुए उनका विरोध किया जिस पर उन्होंने उस पर तमंचे की बट से हमला कर दिया और दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस बदमाशों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पंजनहेड़ी गांव में सड़क किनारे एमके ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार की दोपहर को एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर बाहर खड़ा हो गया जबकि दो दुकान में अंदर घुस गए और शटर नीचे डाल दिया। एक बदमाश ने ज्वैलर्स को तमंचा दिखाते हुए डराया तो दूसरे ने तमंचे की बट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे ज्वैलर्स घायल हो गया। लेकिन फिर भी उसने हिम्मत नहीं खोई और बदमाशों का विरोध किया और उन्हें धक्का देकर उनकी तरफ आगे बढ़ा। ज्वैलर्स के साहस को देख दोनों बदमाश बाहर भागकर निकले और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बदमाशों के पीछे-पीछे कारोबारी भी बाहर भागकर आया और तीनों का पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए।

वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles