spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न का निधन

नई दिल्ली (महानाद) : क्रिकेट के बड़े सितारे रहे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न का निधन हो गया। वे 52 साल के थे। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। उनके इस तरह अचानक दुनिया से चले जाने से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि शेन वॉर्न का मृत शरीर थाईलैंड में एक विला में पाया गया था। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वे उन्हें बचा नहीं पाए।

शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्हें दुनिया का महानतम लेग स्पिनर कहा जाता है। उनकी गेंदबाजी के आगे दिग्गज बल्लेबाज भी पानी भरते थे। हालांकि, सचिन तेंदुलकर के आगे वो कभी भी ज्यादा असरदार नहीं रहे। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 708 तो वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 293 विकेट हैं। इसके अलावा वे आईपीएल सीजन वन का खिताब जीतने वाले कप्तान रहे हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल की पहली ट्रॉफी दिलाई थी।

शेन वॉर्न को साल 2000 में 20वीं सदी के सबसे महान 5 क्रिकेटर्स में से एक गिना गया था। विशेषज्ञ तो यह भी कहते हैं कि वे ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान जरूर बनना चाहिए था, लेकिन इस संभावना पर वे हमेशा खुद ही लात मारते रहे। सट्टेबाजों को पिच और मौसम की जानकारी देना हो या 2003 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद ड्रग्स लेने के आरोप में प्रतिबंधित हो जाना। मैदान से बाहर अपने अफेयर और तलाक, शायद ही कोई जगह होगी, जहां वॉर्न का नाम विवादों से ना जुड़ा हो।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles