spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

बड़ी खबर जसपुर : हल्दुआ शाहू में बन रहे रामलीला मंच का लिंटर गिरा

नरेश खुराना
हल्दुआ शाहू (महानाद) : गांव में जसपुर विधायक आदेश चौहान की विधायक निधि से बन रहे रामलीला मंच का लिंटर महज 15 मिनट में गिर गया।
बता दें कि गांव में रामलीला मंच के निर्माण के लिए जसपुर विधायक आदेश चौहान ने अपनी विधायक निधि से 6 लाख पचास हजार रुपये स्वीकृत हुए थे। जिसके अनुसार रामलीला मंच का निर्माण कार्य चल रहा था। किंतु आज 1 माह के बाद जब रामलीला मंच का लिंटर डाला गया तो मात्र 15 मिनट के बाद वह लिंटर भरभरा कर नीचे गिर गया। ग्रामवासियों ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
वहीं, आज एसडीएम जसपुर सीमा विश्वकर्मा एवं तहसीलदार जसपुर मौके पर पहुंचे और बन रहे रामलीला मंच को सील कर जांच के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles