spot_img
spot_img
Tuesday, October 27, 2026
spot_img

बहू बेटे ने 70 साल के बुजुर्ग माता-पिता को घर से मारपीट कर निकाला, कमिश्नर ने भेजा जेल

कानपुर (महानाद) : एक कलियुगी बहू-बेटे ने अपने 70 साल के बुजुर्ग माता-पिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बुजुर्ग दंपत्ति ने थाने से लेकर डीसीपी तक से मदद मांगी लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वे कमिश्नर असीम अरुण के पास पहुंचे।

कमिश्नर असीम अरुण ने उनकी आपबीती सुनी तो उन्हें बेटे-बहू पर गुस्सा आ गया और वे बुजुर्ग दंपत्ति को अपनी गाड़ी में बैठाकर उनके घर पहुंचे। घर पर जाकर जब उन्होंने जांच की तो बेटे-बहू की नीच हरकत सामने आ गई। उन्होंने माता पिता के कमरे में ताला लगा रखा था। जिसके बाद गुस्साए कमिश्नर ने बुजुर्ग के बेटे-बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा बुजुर्ग दंपति को उनका घर सम्मान के साथ वापिस दिला दिया।

बता दें कि जेके कॉलोनी, जाजमऊ निवासी 70 साल के अनिल कुमार शर्मा एवं उनकी पत्नी कृष्णा देवी को उनके बेटे-बहू ने पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद बुजुर्ग पति-पत्नी ने इंसाफ पाने के लिए चौकी, थाना से लेकर डीसीपी ईस्ट तक से गुहार लगाई लेकिन किसी ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी अपनी फरियाद लेकर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के पास पहुंचे। जहां कमिश्नर ने न केवल उनकी बात सुनी बल्कि खुद उन्हें लेकर उनके घर गये और उनकी शिकायत पर उनके बेटे अभिषेक और बहू मनीषा को गिरफ्तार कर चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया।

इस मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही देखते हुए कमिश्नर असीम अरुण ने सभी थानाध्यक्षों को हिदायत देते हुए कहा कि सीनियर सिटीजन की सभी समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान करें। यदि किसी सीनियर सिटीजन की थाने के चक्कर काटते या सुनवाई नहीं होने की शिकायत मिली तो संबंधित धानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles