spot_img
spot_img
Saturday, May 9, 2026
spot_img

पैसे के नशे में चूर रईसजादे भिड़े पुलिस से, दी वर्दी उतरवाने की धमकी, अब करवायेंगे जमानत

सलीम अहमद                                                                                                                                                                                                                  नैनीताल (महानाद) : पैसे के नशे में चूर रईसजादे पुलिस द्वारा 6 करोड़ की गाड़ी से काली फिल्म उतारने को लेकर पुलिस व पब्लिक से भिड़ गये। यही नहीं उन्होंने दरोगा एवं अन्य पुलिसकर्मियों को वर्दी उतरवाने की धमकी भी दे डाली। जिसके बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी का चालान काटकर सीज कर दिया तथा गाड़ी में सवार लोगों का विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। अब रईसजादों को अपनी जमानत करवानी होगी।

आपको बता दें कि पुलिस के द्वारा मॉल रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने हिमाचल प्रदेश नंबर की एक लग्जरी कार एचपी 11 सी /4018 को रोका जिसमें जेट ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी। पुलिस ने कार को रोककर उसमें बैठे लोगों से कार के शीशों पर चढ़ी ब्लैक फिल्म उतारने को कहा तो उसमें सवार एक महिला पुलिसकर्मियों के साथ भिड़ गई। उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि गाड़ी को हाथ मत लगाना। पता है कि इसकी कीमत 6 करोड़ रुपए है। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी।

जिसके बाद तल्लीताल थाना अध्यक्ष विजय मेहता मौके पर पहुंचे और उन्होंने पर्यटकों को समझाने की कोशिश की। वे लोग थानाध्यक्ष से ही उलझ गये। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने भी पर्यटकों को समझाने की कोशिश की लेकिन महिला पर्यटक और उसके साथी लोगों को गाली देने लगे। जिसके बाद पुलिस इन पर्यटकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई और उनकी 6 करोड़ की कार को सीज करते हुए कार में सवार 4 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 504,506, 353 व 186 सरकारी काम में बाधा डालने व सरकारी कर्मचारी को धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। अब उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां वे अपनी जमानत की गुहार लगायेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles