spot_img
spot_img
Tuesday, April 14, 2026
spot_img

बाजपुर : स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

आकाश गुप्ता
बाजपुर (महानाद) : उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए जल्द चिकित्सकों और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने की बात कही।

बता दें कि बाजपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज दिए जाने की जगह उन्हें मात्र रेफर कर दिया जाता है। रविवार को उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड सहित सरकारी आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों पर चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी और अल्ट्रासाउंड मशीन को संचालित करने के लिए टेक्नीशियन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों को जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे चिकित्सक जनता को बेहतर उपचार दे सकें।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि कोरोना के समय में बेहतर सेवाएं देने वाले कोविड कर्मचारियों को समायोजित करने के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। जल्द ही कोविड कर्मचारियों को नियुक्ति दे दी जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles