spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

बार एसो. की बैठक सम्पन्न, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : बार एसोसिएशन रामनगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता बार अध्यक्ष रतन सिंह चैहान व संचालन महासचिव सुखदेव सिंह ने किया।
सभा में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बार काउंसिल से आए हुए पत्रों पर गंभीरता से चर्चा व नवीन अधिवक्ताओं के आवेदनों पर विचार किया तथा बार की अन्य समस्यायों पर विचार कर उनका निवारण किया। कोविड काल में अधिवक्ताओं की समस्यायों के निवारण पर विचार किया तथा कोविड काल के दौरान दिवगंत हुए कई अधिवक्ताओं एवं उनके परिजनों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सभा में उपाध्यक्ष दीनू नेगी, उपसचिव बृजेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष तरुण बिष्ट, पुस्तकालय अध्यक्ष गणेश कुमार गगन, ऑडिटर अंकुर गोयल, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह रावत, बलवंत सिंह बिष्ट, एलएम पांडेय, रवि चैधरी, दीपक जोशी आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles