spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

बहन से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई न होने पर भाई ने जिला मुख्यालय पर खुद को लगाई आग

आगरा (महानाद) : जिला मुख्यालय पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने आत्मदाह करने के लिए खुद को आग लगा ली। वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उस व्यक्ति को बचाया और इलाज के लिए एसएन मेडिकल काॅलेज भेज दिया।

बता दें कि कमला नगर का रहने वाला अमित कुशवाहा आज जिला मुख्यालय पहुंचा। उसका आरोप था उसकी बहन के साथ कुछ लोग बदतमीजी व छेड़खानी करते हैं। लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इसलिए वह आज जिला मुख्यालय पर न्याय की गुहार लगाने के पहुंचा था। इसी दौरान उसने आत्मदाह करने के लिए खुद को आग की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और लोगों ने उसे बचा लिया।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति हाथों में आग लगा कर आया था जिसकी वजह से उसका चेहरा भी जल गया है। 10 प्रतिशत इंजरी हुई है। एसएसपी ने बताया कि व्यक्ति का आरोप है उसकी बहन के साथ कुछ लोग छेड़खानी करते हैं लेकिन इलाकाई पुलिस सुनवाई नहीं करती। इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। लेकिन जब पीड़ित अमित कुशवाहा की बहन को बुलाकर पुलिस ने पूछताछ की तो बहन ने मामला उल्टा ही बताया। बहन का कहना था कि अमित कुशवाहा कोई काम धंधा नहीं करता है। उल्टा घर में रहकर लड़ाई झगड़े व मारपीट करता है। पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles